अल्मोड़ा-जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने प्रेस में जारी बयान में कहा कि कल 3 जनवरी को प्रदेश कांंग्रेस कमेटी एवं उत्तराखंड कांंग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव जी द्वारा निर्धारित मासिक बैठक के क्रम में जिला कांंग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी है।जिसमें पार्टी संगठन की मजबूती,ब्लाकों में बूथ कमेटियों,न्याय पंचायत कांंग्रेस कमेटियों के गठन की प्रगति पर चर्चा की जाएगी तथा ब्लाक कांंग्रेस कमेटियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी जी व प्रदेश कांंग्रेस कमेटी कार्यालय को अवगत कराया जाएगा।जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने सभी जिला कांंग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों,पीसीसी सदस्यों, ब्लाक अध्यक्षों तथा कांंग्रेस फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्षगणों से अपील की है कि कल दोपहर 12 बजे से आयोजित उक्त बैठक में आवश्यक रूप से प्रतिभाग करेंगें।