जागेश्वर-विधानसभा के अन्र्तगत विकासखण्ड लमगड़ा के ग्रामसभा ढाट में एक बैठक आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ढाट श्रीमती सरिता टम्टा ने की।बैठक में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि कुंजवाल जी के द्वारा कांंग्रेस सरकार में क्षेत्र के लिए लाई गयी कपिलेश्वर पम्पिंग योजना आज समस्त क्षेत्र के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने श्री कुंजवाल द्वारा किये गये क्षेत्र में महाविद्यालय,तहसील निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्यों की जमकर सराहना की।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री कुंजवाल ने सभी ग्रामवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।श्री कुंजवाल ने बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व लमगड़ा बाजार में भी सभी व्यापारियों से मिलकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।श्री कुंजवाल ने सभी क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जिस मुकाम तक पहुंचाया है वे सदैव इसके लिए जनता के ऋणी रहेंगें।उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही वो क्षेत्र में इतने विकास कार्य करवाने में सफल रहे।श्री कुंजवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने अनेक जनहितकारी योजनाओं को काटने का कार्य किया है।जब भी भाजपा सरकार सत्ता में आई उसने गरीब के लिए कोई भी योजना बनाने का कार्य नहीं किया।आज श्री कुंजवाल के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन लोगों ने भाजपा छोड़ कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता लेने वालों में ढाट के उपप्रधान गौरव सिंह बिष्ट,पंकज बिष्ट,नवीन बिष्ट,रतनसिंह, गोविन्द सिंह,भारत बिष्ट, हीरासिंह, किशनसिंह,नन्दन सिंह,आन्नद सिंह,प्रकाश सिंह,दीवानसिंह,राजेन्द्र सिंह,बचुली देवी,नितेश बिष्ट,कुंदन सिंह,दीपक सिंह,नीरज बिष्ट,गीता देवी,सावित्री देवी,राजू बिष्ट,गणेश सिंह सहित लगभग दो दर्जन लोगों ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।सभा में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोज रावत,पूरन पाण्डे,पूर्व प्रधान रतन सिंह बिष्ट,दीपक मलाड़ा,मोहन नगरकोटी,रमेश बिष्ट,दयाल पाण्डे,गोपाल सिंह चौहान,हरीश डसीला,कुन्दन कुंजवाल,रवि कनवाल,प्रेम मनराल,पुष्कर बिष्ट, भैरव पाण्डेय,देवीलाल,राजेन्द्र बिष्ट,किशन सिंह सहित अनेकों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
