पिथौरागढ़-आज नववर्ष के प्रथम दिन कांंग्रेस पार्टी द्वारा हवाई पट्टी नैनी सैनी के मुख्य गेट पर धरना दिया गया तथा प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने का आगाज किया गया।इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने कहा कि पूर्व विधायक मयूख महर ने अपने कार्यकाल में अपनी सरकार से लड़कर 52 करोड़ की लागत से नैनी सैनी हवाई पट्टी को बनवाया व 2016 में उससे दो माह तक सरकारी विमान से मुफ्त में जरूरतमंदों,बुजुर्गों को सेवा दी गयी।पर जैसे ही भाजपा सरकार 2017 में सत्ता में आई तबसे उन्होंने केवल अखबारों में बयानबाजी तक हवाई सेवा सीमित रखी।इस अवसर पर मयूख महर ने कहा कि चार साल से भाजपा के प्रतिनिधि व सरकार मात्र क्षेत्रवासियों को ठगने का कार्य कर रही है।यह सरकार पूरी तरह से फेल है और अब वह उसी विफलताओं का झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है।जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर व प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि यह सरकार सभी घोषणाएं फर्जी कर रही है।इन्होंने पेयजल योजना का उद्घाटन किया जो कि फेल रहा,आईसीयू चलाया वह भी फेल रहा।वैसे ही नरेन्द्र मोदी की उड़ान योजना भी असफल साबित रही है।भाजपा के लोग जुमलेबाजी तक ही सीमित हैं।वक्ताओं द्वारा कहा गया कि पिथौरागढ़ को हवाई जहाज के नाम पर बार बार ठगे जाने के विरोध में कांंग्रेस ने सरकार के खिलाफ धरना दिया एवं जोरदार नारेबाजी की।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,नारायण कोहली,भुवन पाण्डेय,पवन माहरा,लक्ष्मण कुमार,योगेश नगरकोटी, कैलाश जोशी,शुभम बिष्ट, नरेन्द्र सौन,आन्नद धामी,पारस सिंह,राजेश शर्मा,मनोज कुमार,संतोष गोस्वामी, पवन पाटनी,महेश टम्टा, रजत विश्वकर्मा, भुवन जोशी,त्रिलोक बिष्ट, नवीन ऐरी,कमल सूंश,चंचल बोरा,जावेद खान,बहादुर सामन्त,महिपाल बल्दिया,गौरव महर,कुन्डल महर,निर्मल लोहिया,गौरव चन्द,हिमांशु ओझा,बाब कन्याल,धीरज कार्की,वीरेन्द्र गिरी,अरूण महर,मोनू प्रधान,अभिषेक कोहली,रोहित ठकुराठी,रहीम कुरैशी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।धरने का संचालन कमलेश कसन्याल ने किया।
