शीतलाखेत-मां स्याही देवी माता के मंदिर में कल दिनांक 1 जनवरी 2021 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष शीतलाखेत गणेश पाठक द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछले 8 वर्षों से लगातार जनप्रतिनिधियों,स्थानीय दुकानदारों व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है।उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि प्रसाद ग्रहण करने माता के दरबार में उपस्थित होवे।कैलाश नाथ गोस्वामी द्वारा अवगत कराया गया है कि मंदिर ग्यारहवीं शताब्दी का बना हुआ है तथा गणेश भगवान जी की मूर्ति भी 1254 में स्थापित हुई है।जो भी भक्त सच्चे मन से मां के दरबार में पहुंचता है उसकी मुराद पूरी होती है।स्थानीय निवासी शीतलाखेत धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड ही नहीं अपितु बाहरी राज्यों से भी मां के दरबार में भक्त लोग आते हैं तथा सम्पूर्ण क्षेत्र में मां स्याही देवी माता जी की कृपा दृष्टि बनी हुई है।मंदिर के मुख्य पुजारी जीवन नाथ गोस्वामी द्वारा अवगत कराया गया है कि मां स्याही देवी माता की मूर्ति दिन में तीन रूप रखती है।सुबह स्वर्ण रूप, दिन में सांवला और शाम को काली रूप रखती है।सभी भक्तों के मन में मां के प्रति अपार श्रद्धा है।
