अल्मोड़ा-विगत कई दिनों से जाखनदेवी मोटर मार्ग में सीवर लाईन का चैम्बर क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।जिसे दुरूस्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष और लक्ष्मेश्वर वार्ड से सभाषद अमित साह मोनू काफी सक्रिय थे।लगभग दो सप्ताह पूर्व उन्होंने स्वयं स्थल पर जाकर इस क्षतिग्रस्त चैम्बर के चारों ओर स्वयं बेरिकेडिंग भी लगाई थी ताकि कोई वाहन इस गड्ढे में ना गिरे।इसके पश्चात् उनके द्वारा लगातार सम्बन्धित अधिकारियों से इसे दुरुस्त करने की मांग की जा रही थी।इसका सुधारीकरण ना होने पर उनके द्वारा आन्दोलन तक की चेतावनी दे दी गयी थी। लेकिन सभाषद अमित साह मोनू की मेहनत रंग लाई और जनहित के इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सम्बन्धित विभाग ने इस सीवर के क्षतिग्रस्त चैम्बर के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया।आज देर रात्रि सभाषद अमित साह स्वयं सीवर चैम्बर के सुधारीकरण का कार्य देखने स्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *