द्वाराहाट-आज बसेरा ग्राम सभा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।पहला मैच कराता और बसेरा के मध्य खेला गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मैच का उद्घाटन किया और सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको आशीर्वाद दिया।आज बसेरा ग्राम सभा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।अपने संबोधन में पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि क्रिकेट के लिए आज भारत सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है,ओर भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी से छुपी नही है।ऐसी प्रतियोगिता से मनोबल बढ़ता है।हार जीत से कुछ नही होता।प्रतियोगिता का हिस्सा बनना बड़ी बात होती है।