अल्मोड़ा-मंगलवार को ढौरा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कांंग्रेस न्याय पंचायत ढौरा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् वर्तमान विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल एवं अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी उपस्थित रहे।बैठक में कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिये खेर्दा एवं ढौरा बूथ की कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें रोशन गोस्वामी को खेर्दा बूथ अध्यक्ष के लिए चुना गया तथा सक्रिय चार सदस्यों का चयन ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के लिए किया गया।इसके साथ ही दस सदस्यों को न्याय पंचायत कांंग्रेस कमेटी में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए लिया गया।बैठक में श्री कुंजवाल के द्वारा अविलम्ब बूथ कांंग्रेस कमेटियों के गठन करने का सुझाव ब्लाक कांंग्रेस कमेटी लमगड़ा को दिया गया।श्री कुंजवाल ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गये कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया।उन्होंने बैठक में वर्तमान सरकार को विकास विरोधी करार दिया।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेशवासियों के लिए चलाई गयी थी।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार जनहितकारी योजनाओं को निजी हाथों में दे रही है जो कि गलत है।पूर्व विधायक मनोज तिवारी द्वारा संगठन को सशक्त करने हेतु अपने विचार दिए गये।श्री तिवारी ने बैठक में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई,बेरोजगारी,जिला विकास प्राधिकरण का पुरजोर विरोध किया।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 2022 के लिए एकजुट होकर अभी कांंग्रेस के पक्ष में कार्य करने का आह्वाहन किया।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम कुमार आर्य,गोपाल चौहान,राजेश अधिकारी,सुनील जोशी,संजय दुर्गापाल,हेम जोशी,हीरा सिंह बिष्ट,हंसा तिवारी,पानसिंह सिजवाली,हिम्मत सिंह बिष्ट,बची सिंह बोरा,बची सिंह सांगा,दान सिंह पवार,जीवन सिंह,मनोज अधिकारी, प्रकाश आर्या,प्रेम मनराल,ललित प्रसाद, नारायण सिंह,गोविन्द राणा,शिवराम,रोहित सिंह,बहादुर सिंह,रोशन गोस्वामी,पूरन बिष्ट,भगवत सिंह,अमरनाथ सिंह,मनोज कुमार,आनंद रावत,दिवान बोरा आदि लोग उपस्थित रहे।