अल्मोड़ा-आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व ऊर्जावान नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक ताकुला मे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से मनाया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में हुए समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटते हुए मिष्ठान वितरण किया तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना करी। कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य योगेश चंद्र, पूर्व ब्लॉक सचिव कुंदन नेगी,सूरज कुमार, महिपाल नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मयंक आदि युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
