लमगड़ा-विगत सोमवार को लमगड़ा महाविद्यालय में फोर जी इन्टरनेट कनेक्टिविटी के उद्घाटन समारोह में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने विधायक कुंजवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र को श्री कुंजवाल की ही देन है।सभा को सम्बोधित करते हुए श्री कुंजवाल ने कहा कि हम सभी को सही सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने सभी को फोर जी इन्टरनेट प्रारम्भ होने की बधाई दी।कार्यक्रम मेंब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,पूरन पाण्डे,मनोज रावत,मोहन नगरकोटी, रमेश बिष्ट, दीपक मलाड़ा,दयाल पाण्डे,पानसिंह सतवाल, भैरव पाण्डे,राजू बेलवाल, आनंद धौनी,जसवन्त सतवाल, हिमांशु नगरकोटी,दीपक फत्र्याल,नवीन जोशी,गोविंद सतवाल,दिनेश कपकोटी, त्रिलोक सिंह,नरेन्द्र सतवाल, अनिल मेर,प्राचार्य डा० ऊषा रानी,डा०साधना पन्त,डा०रेनू जोशी,सिद्धार्थ कुमार गौतम,हेमा पाण्डे,दीक्षा खम्पा,कवीन्द्र प्रसाद,ललित सिंह,हेम प्रकाश,दीपककुमार,डिकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
