जागेश्वर-कांंग्रेस स्थापना दिवस पर सोमवार को जागेश्वर विधानसभा के ब्लाक लमगड़ा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।तिरंगा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल भी उपस्थित रहे।श्री कुंजवाल ने कहा कि कांंग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 में हुई थी तथा आज 135 वर्ष पूर्ण होने पर कांंग्रेसजनों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए श्री कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार आज अन्नदाता किसानों के साथ बड़ा अन्याय कर रही है।उन्होंने महंगाई पर भी गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय और अधिक कठिन होते जा रहा है।इसलिए सभी से श्री कुंजवाल ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, मनोज रावत,पूरन पाण्डे,मोहन नगरकोटी,दीपक मलाड़ा,लालसिंह मेर,पान सिंह बोरा,रमेश बिष्ट,रमेश मेलकानी, धीरेन्द्र बोरा,नरेन्द्र प्रसाद,आनन्द ढैला,गोपाल बनौली,भैरव पाण्डे,दयाल,जसवन्त सतवाल,गोविन्द सतवाल, आनन्द धौनी,तुषार सिंह,दिनेश सिंह,दानसिंह फत्र्याल,रवि,रमेश शर्मा,प्रेम मलाड़ा,गोपाल सिंह,चन्दन बोरा,सोनू बोरा,विशन राम,बन्टी,पुष्कर,नन्दन सिजवाली,नवीन जोशी,दीपक बिष्ट सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।