अल्मोड़ा-जिला पंचायत सदस्य सकनियाकोट महेश नयाल ने
कोसी कौसानी सड़क मार्ग में महतगाव से मनान तक सड़क में जगह जगह गड्डे होने व समय पर डामरीकरण ना किए जाने पर पर विभागीय अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि एक सप्ताह के भीतर यदि सड़क के गड्डे नही भरे जाते है एवम डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो जनहित में वे क्षेत्र की जनता के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कोसी कौसानी सड़क पिछले तीन वर्षों से जगह जगह पर क्षतिग्रस्त है। सड़क में महतगाव से लेकर मनान तक बहुत बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसमें पिछले तीन वर्षों से विभाग द्वारा टेंडर तो कराए जा रहे हैं लेकिन काम नहीं कराया जा रहा है।महतगाव से मनान तक की सड़क को हर बार क्षतिग्रस्त ही छोड़ दिया जा रहा है।वर्तमान में पातलीबगड़ भगतोला मनान में सड़क में बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हुए जिसमें कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।अनेकों बार दोपहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गए है।सड़क खराब होने के कारण पर्यटक व्यवसाय और छोटे छोटे दुकानदार प्रभावित हो रहे है।छोटे छोटे रेस्टोरेंट,चाय की दुकानें बंद हो गई है क्योंकि इस सड़क में अगर धूप होती है तो बहुत ज्यादा धूल उड़ती है और बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने के कारण दुकानों में पानी कीचड़ के छींटे जाते हैं जिस कारण लोग दुकानों में बैठना पसंद नहीं करते हैं।उन्होंने कहा कि यह पर्यटक सीजन है। पर्यटक इस सड़क से आना तक पसंद नहीं कर रहे है।खराब सड़क के कारण पर्यटक खैरना से रानीखेत या ताकुला होते हुए जा रहे है।गरीब ग्रामीणों का रोजगार प्रभावित हो रहा है और बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।इस सड़क में विभाग की लापरवाही से जगह-जगह कलमठ बंद है। नालियां चोक है।उन्होंने सड़क में महतगाव से मनान तक अति शीघ्र गड्ढे भरान एवम डामरीकरण का कार्य किए जाने की स्पष्ट मांग विभाग से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *