बागेश्वर-आज युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा होटल नरेंद्रा में प्रथम बार प्रदेश सह प्रभारी अरव्या चौहान और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के बागेश्वर आगमन पर भव्य स्वागत और कार्यकर्ताओ और युवाओं के साथ संवाद किया गया।युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे बूथ जोड़ो यूथ जोड़ों कार्यक्रम का आज बागेश्वर में सह प्रभारी अरव्या चौहान द्वारा शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम का संचालन कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस व कमलेश गड़िया द्वारा किया गया।सह प्रभारी अरव्या चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।जल्द ही हर बूथ से 20 यूथ जोड़े जाएंगे और बूथों को मजबूत किया जायेगा।उन्होंने कहा कि जल्द हीं प्रदेश में युवाओं पर हों रहे शोषण के विरोध में प्रदेश व्यापारी उग्र जन आंदोलन किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिस प्रकार बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, महंगाई लगातार बड़ रही है यह सब प्रदेश सरकार की सरकार की विफलता को दर्शाता है।जल्द ही पूरे प्रदेश में सड़क से विधानसभा तक युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने का काम करेगी।कार्यक्रम में अरव्या चौहान सह प्रभारी,सुमित्तर भुल्लर प्रदेश अध्यक्ष,गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ,ललित फर्सवान प्रदेश महासचिव,भगवत डसीला जिलाध्यक्ष कांग्रेस,गोपा धपोला जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,रणजीत दास पीसीसी सदस्य, लक्ष्मी धर्मसत्तू, प्रकाश वाचमी,रिजवान खान, खालिद हुसैन, कृष्ण बिस्ट, ग्वासकर जोशी, दर्शन जोशी, संजय जोशी, दान सिंह टगरिया, संजय कुमार,विनोद थापा,संस्कार भारती,नितिन, अनिकेत, अज्जू, प्रमोद मेहता,नंदन गड़िया, देव बड़ती,ललित गोस्वामी, फिरोज खान, देवेंद्र भगरी, दिव्यांशु पिंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *