अल्मोड़ा -आज पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन पांच कुंडली हवन यज्ञ के साथ विधिवत संपन्न हुआ। साईं बाबा मंदिर परिसर अल्मोड़ा निकट एडम्स स्कूल इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में यह पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा शाखा द्वारा आयोजित इस निःशुल्क योग शिविर में साईं बाबा मंदिर परिसर एडम्स स्कूल इंटर कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या से आम जनमानस ने भागीदारी कर आज पांच कुंडली हवन यज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जनकल्याण एवं सभी के समृद्ध और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर शांति पाठ और हवन यज्ञ किया। पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा के जिला प्रभारी दीपक चंद्र बिष्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पतंजलि किसान समिति राज्य के प्रभारी जसोद सिंह बिष्ट,रूप सिंह बिष्ट,श्रीमती माया भोज महिला जिला प्रभारी,श्रीमती माया कोठारी महिला युवा प्रभारी,श्रीमती तुलसी सिराड़ी संगठन मंत्री जिला अल्मोड़ा,कुमारी ज्योति सतवाल मीडिया प्रभारी पतंजलि अल्मोड़ा,कमल कुमार बिष्ट पतंजलि जिला युवा प्रभारी ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और प्रतिदिन आयोजित योग शिविर में आए हुए प्रशिक्षकों प्रशिक्षुओं को योग की अलग-अलग आसनों की विधियां और प्राणायाम से निरोग रहने की विधियो की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य आयोजन करता दीपक चंद्र,विष्णु मंदिर समिति की कार्यकारिणी, पदाधिकारी एवं सदस्य गणों का आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा मंदिर परिसर में सभी आवश्यक सामग्री और नि:शुल्क योग शिविर को आयोजन करने हेतु सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। विशेषकर राघव पंत अध्यक्ष साईं मंदिर परिसर कमेटी अल्मोड़ा एवं प्रबंधक मंदिर समिति भास्कर साह का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की गई आगामी भविष्य में भी उनका सहयोग इसी प्रकार जन कल्याणकारी और समाजिक कार्यक्रमों के लिए हमेशा बना रहेगा। भारत स्वाभिमान पतंजलि के युवा जिला प्रभारी कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि योग को घर-घर तक पहुंचाने और जन जन को संदेश और जागृत करने हेतु हमारे विभिन्न शाखाओं के कार्यकर्ता ना केवल जिला अल्मोड़ा में बल्कि पूरे विश्व में योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए इस बड़े लक्ष्य को अपना मूल मंत्र बनाकर अपने निरंतर प्रयास और कुशल नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहें हैं।
