जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा में धौलादेवी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही पेयजल की दिक्कत के सन्दर्भ में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने दन्यां में जल निगम, जल संस्थान व नयी रोडों के कटान से टूट चुकी लाइनों के वावत पीएमजीएसवाई के अधिकारियो के साथ बैठक कर स्थानीय जनता को हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया।जिसमें कई जगहों पर पानी न पहुचने व लाइनों के न होने की शिकायतें जनप्रतिनिधियों व जनता द्वारा की गई थी।जिस पर निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया तथा सुभाष पान्डेय ने सभी विभागीय अधिकारियो से कहा कि इन पर तत्काल कार्यवाही कर पेयजल से वंचित गावों को पेयजल सुविधा दी जाये व लाइनों के नव निर्माण व सुधारीकरण किया जाय।उन्होंने बार बार जनता द्वारा की जा रही शिकायतों कानिराकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त की व तत्काल सुधार न होने पर उच्च अधिकारियों व सरकार से शिकायत करने की बात की।समस्यायें सुनने व निदान हेतु सुभाष पान्डेय के साथ जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के डी भट्ट,सहायक अभियन्ता गौड,जल संस्थान के अवर अभियन्ता,पीएमजीएसवाई के अवर अभियन्ता सहित जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज पंत,मंडल महामंत्री व ग्राम प्रधान डी के जोशी,हरीश दर्मवाल,ग्यानर पंत,हरीश पान्डे,चन्दन लाल वर्मा,लक्ष्मण सिंह,हेम जोशी,जगदीश पान्डे,रवि गोस्वामी,सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित रही।
