अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में भाजपा नगर अध्यक्ष एवम लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित शाह मोनू ने कहा कि नगरपालिका के लक्ष्मेश्वर वार्ड अंतर्गत जाखन देवी से रानीधारा रोड को जाने वाले पनिउडियार लिंक मार्ग में सीवर का कार्य होने के बाद खोदी गई नाली को अभी तक नहीं बनाया गया है,जिस कारण कल हुई भयंकर बरसात में खोदी गई नाली से पानी मलबा व कीचड़ लोगों के घरों में घुस गया।जिससे स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है।अमित साह मोनू ने कहा कि एक माह पूर्व पेयजल निगम द्वारा नगर पालिका को बीस लाख रुपए रास्ते की मरम्मत के लिए दे दिए गए थे लेकिन अभी तक इसका कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राप्त धनराशि से शीघ्र रास्ते का निर्माण कार्य कराया जाए अन्यथा उन्हें जनहित में स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।आज भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी ने उक्त क्षेत्र का भ्रमण किया।उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा को भी इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *