अल्मोड़ा -आज मन की बात के 101 वें संस्करण का अल्मोड़ा के सभी बूथों पर कार्यक्रम किया गया ।पाताल देवी भाजपा कार्यालय में भी कार्यक्रम किया गया ।मन की बात 101 एपिसोड में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत एजुकेशन मिनिस्ट्री ने युवा संगम की पहल की और देश भर के युवाओं को देश के अलग अलग प्रान्तों को जानने के लिए युवा संगम कार्यक्रम किये। 1200 युवाओं ,उच्च शिक्षित संस्थानों के युवाओं ने इसमें भाग लिया।युवा संगम से देश मे अनेकता में एकता को बढ़ाया गया।पिछले 30 अप्रैल के 100 वे एपिसोड को भारत ही नही अपितु भारत के बाहर भी सुना गया जो हम सब भारतीयों को जोड़ता है।नगर के विभिन्न बूथों में इस कार्यक्रम को किया गया।पाताल देवी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट ,जिला मंत्री महेश बिष्ट ,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला आईटी के संयोजक गोविंद मटेला, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ,पूर्व महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह ,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा, नगर मंत्री दिशांत पवार, पूरन रावत, रवि कुमार ,राजू जोशी ,प्रदीप बिष्ट ,हरेंद्र कुमार, विक्की कुमार, रजत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
