अल्मोड़ा -आज साईं बाबा मंदिर अल्मोड़ा में निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा शाखा के जिला प्रभारी दीपचंद बिष्ट द्वारा आयोजित किया गया।उनके मार्गदर्शन में 5 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का प्रातः 5:30 बजे दीप प्रज्वलित कर विधिवत् शुभारम्भ किया गया। उपास्थित प्रशिक्षुओ का रोगानुसार और बेहतर स्वास्थ लाभ हेतु निःशुल्क योग शिविर में आसपास के सभी आम जनमानस को योगाभ्यास कराया गया और विभिन्न आसनों प्राणायाम के द्वारा प्रत्येक उपस्थित जन के योग द्वारा उपचार और कारणों को जानकर समाधान दिया गया।प्राणायाम और योग के द्वारा जन-जन को योग घर घर योग सभी रहे स्वस्थ और निरोग इस अभियान और नारे के साथ सभी ने आज प्रथम दिवस में योग का अभ्यास किया गया, प्राणायाम की विद्या सीखी गई और उनके द्वारा रोग और समस्याओं का समाधान जानने की कोशिश की गई।इस दौरान श्रीमती तुलसी सिराड़ी,श्रीमती माया भोज,कमल कुमार बिष्ट,रूप सिंह,जसोद सिंह बिष्ट सहित जिला प्रभारी एवं राज्य प्रभारी उपस्थित रहे और योग के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक संख्या में निशुल्क योग शिविर में आकर उसके महत्व को समझते हुए अपनी दिनचर्या में शामिल करने को और इसका लाभ उठाने तथा अपनाने के लिए कहा गया।साईं बाबा मंदिर कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष भास्कर शाह एवं राघव पंत मंदिर समिति के प्रबंधक का आभार व्यक्त करते हुए दीपचंद बिष्ट ने बताया कि साईं बाबा मंदिर में पांच दिवसीय योग शिविर के लिए अध्यक्ष एवं प्रबंधक के साथ साथ मंदिर के पुजारी और समिति के पदाधिकारियों गणों ने निःशुल्क योग शिविर आयोजित कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए योगाभ्यास हेतु संसाधनों (आवश्यक सामग्री) का प्रबंधन कर अपना समर्थन एक सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *