अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा भैसियाछाना ब्लॉक में आज सुशासन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश हरबोला राज्यमंत्री नगरी पर्यावरण संरक्षण परिषद उत्तराखंड सरकार ने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार आम जनमानस की सरकार है।यह सरकार किसान मजदूर युवा वर्ग ही सरकार है और नरेंद्र मोदी सरकार इन सब के लिए कार्य कर रही है।केंद्र की सरकार किसान सम्मान निधि के रूप में हर वर्ष छः हजार रूपये एक किसान के खाते में डाल रही है।वही नए किसान बिल से किसानों की आय 2022 तक दुगनी होने का प्रयास केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है।जो किसान आंदोलनरत हैं वह किसान निश्चित रूप से अन्य दलों द्वारा बरगलाए गए हैं।विपक्षी दल किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं और किसानों के बीच भय का माहौल उत्पन्न कर रहे हैं।केंद्र की सरकार किसानों से हर समय वार्ता करने के लिए तैयार है और नरेंद्र मोदी किसान के हितों को जानते हैं और इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर केंद्र की सरकार किसानों के हित के बिल लेकर आयी है।उन्होंने कहा कि किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष रवि रौतेला ने सभा स्थल को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति के विकास को समर्पित है।राज्य की त्रिवेंद्र सिंह सरकार इसी बिंदु पर कार्य कर रही है और राज्य सरकार गरीब और किसानों के लिए सहकारी बैंक के माध्यम से जीरो परसेंट ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है।यह सरकार गरीबों की सरकार है और हर समाज के विकास के लिए समर्पित है और इसलिए पूरे देश में 19 हजार से ज्यादा जगह सुशासन दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं।जिनमें लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में डीडीओ केके पंत,तहसीलदार संजय कुमार,कृषि अधिकारी विनोद कुमार शर्मा,ग्राम प्रधान दीवान सिंह मेहता,ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा,हरीश रौतेला,खंड शिक्षा अधिकारी महिपाल बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद,जिला मंत्री राजेंद्र बोरा,मंडल उपाध्यक्ष मंगल सिंह,मंडल महामंत्री गोविंद सिंह मेहता,सोशल मीडिया प्रमुख भगवान सिंह नेगी,ग्राम प्रधान दीवान सिंह,ग्राम प्रधान धर्म सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
