अल्मोडा-भारत सरकार द्वारा कृषक हितों को ध्यान में रखते हुए बनाए जाने वाले दस हजार कृषक उत्पादक संघ के रूप में पीकेएमएन कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड की बैठक उर्वरा बायोटेक लिमिटेड नई दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर वी के राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सेवानिवृत्त उपायुक्त टीपी सिंह ने सहभागिता की ।इस अवसर पर वी के राणा ने भारत सरकार द्वारा कृषक उत्पादक संघ को दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी ।साथ ही पूर्व कृषि उपायुक्त टीपी सिंह ने कृषि संबंधी जानकारी दी ।इस अवसर पर मुख्य रुप से उत्तराखंड इंचार्ज अशोक कपूर, उत्तराखंड मैनेजर डॉ नीलेश कटिहार, कृषक उत्पादन संघ के डायरेक्टर अर्जुन सिंह ,कुंदन लाल ,मदन सिंह ,नीमा देवी, दीपा देवी ,कमला देवी, किरण लटवाल, नरेंद्र बिष्ट ,संघ की सीईओ शोभा जोशी सहित अनेक बोर्ड मेंबर उपस्थित रहे।संघ की सीईओ शोभा जोशी ने सभी बी डी ओ का आभार व्यक्त किया और किसानों को नई योजनाओं से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *