अल्मोड़ा-लोक कलाकार महासंगठन द्वारा वरिष्ठ लोक कलाकार गोपाल सिंह सिंराड़ी के निधन पर दिशा अकादमी के सभागार मे भावपूर्ण शोक सभा की गई।लोक कलाकार महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने कहा कि श्री सिंराड़ी लोक संस्कृति के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपना जीवन बहुत गरीबी में जिया। संस्कृति विभाग द्वारा ऐसे कलाकारों को कोई सुध नहीं ली गई जो बहुत चिंता का विषय है ।शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पत्रकारों और कलाकारों को संविधान के तहत अपने अधिकारों का हक मांगना पड़ेगा।श्री सिंराड़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने कहा की श्री सिंराड़ी लोकजीवन लोक कला के ग्रामीण आंचल के फक्कड़ कलाकार थे।लोक कलाकार महासंगठन जिला इकाई के महासचिव दयानंद कठैत ने कहा लोक कलाकार अपनी माटी के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।कलाकार समाज का अभिन्न अंग होता है।शोक सभा में वरिष्ठ रंगकर्मी रमेश लाल, नारायण थापा, सुरेश लाल शीला पंत, मनीषा आर्य, सभासद राजेंद्र तिवारी, पंकज कुमार, अरुण तिवारी, संजय कुमार, गिरीश धवन, आदि रंगकर्मी उपस्थित थे।
