अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर धार की तूनी स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी व सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हम सबके मार्गदर्शक रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार केंद्र में सरकार बनाकर देश में सुशासन की राजनीति प्रारंभ की।उनके नेतृत्व में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की गई जिन्हें आज भी देशवासी याद करते हैं।इस अवसर पर उपस्थित जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा की अटल जी का राजनीतिक जीवन बेदाग जीवन रहा जिसका लोहा आज भी विपक्ष मानता है।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अटल जी के जीवन का अनुसरण करते हुए उनसे प्रेरणा लें।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला मंत्री विनीत बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, बंसीलाल कक्कड़,सभासद जगमोहन बिष्ट,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष राजा खान,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट,नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी,पूर्व महामंत्री जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,मनीष जोशी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह,राजेश आर्य,संजय बिष्ट,आशीष कुमार,मुकुल कुमार,राजेंद्र प्रसाद,प्रकाश बिष्ट,मदन बिष्ट,गणेश चम्याल,मनीष बिष्ट,संदीप सैनी,राकेश भंडारी,किक्की पंत, दीक्षित जोशी,नमन गुरुरानी,आशीष जीना,कृपाल राम,राजू बिष्ट,बिलाल खान,भानु बिष्ट,अमित बिष्ट,चंदन बहुगुणा,अमन बिष्ट,धीरज जोशी,भानु प्रताप बिष्ट,गौरव कांडपाल,दीपक भंडारी,ललित देवड़,हिमांशु बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
