अल्मोड़ा -दिनांक 28 मई से 1 जून तक प्रातः 5:30 बजे से 7 बजे तक साईं बाबा मंदिर परिसर अल्मोड़ा निकट एडम्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित नि:शुल्क योग शिविर प्रशिक्षण अल्मोड़ा के जिला प्रभारी दीप चंद बिष्ट योग गुरु के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।श्री बिष्ट ने कहा कि आओ योग करें निरोग के माध्यम से हमारे समाज एवम राष्ट्र के साथ-साथ पूरा विश्व निरोग हो इस कामना के साथ जन-जन को योग से जोड़ने और निरोग रहे स्वस्थ हो आध्यात्मिक विकास और शारीरिक,मानसिक बौद्धिक क्षमता में वृद्धि हो इस उद्देश्य को लेकर जन जन तक इस को संदेश पहुंचनेके लिए इस नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है हमारे कुशल योग प्रशिक्षक व अलग-अलग विंग्स( शाखाओं) के पदाधिकारियों द्वारा इस मुहिम को तेज किया जा रहा है। इस शिविर के समापन समारोह में 1 जून 2023 को पांच कुंडली हवन यज्ञ भी किया जाना सुनिश्चित किया गया है।उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आकर योगाभ्यास में अपनी भागीदारी करें और इसका लाभ उठाए।इस दौरान भारत स्वाभिमान युवा जिला प्रभारी कमल कुमार बिष्ट ,श्रीमती माया भोज महिला जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति अल्मोड़ा,श्रीमती तुलसी सिराड़ी संगठन मंत्री पतंजलि योग समिति अल्मोड़ा, जसोद सिंह बिष्ट पतंजलि किसान सेवा समिति,भूपेंद्र बल्दिया जिला प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति अल्मोड़ा आदि उपस्थित रहे।
