अल्मोड़ा -भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।उन्होने कहा कि सभी बूथ समितियों का गठन लगभग पूर्ण कर लिया गया है तथा पन्ना प्रमुख का कार्य जहाँ बचा है उसे समय रहते पूर्ण कर ले।उसके लिए 28 मई तक किसी भी हालत में पूरा करने को कहा।साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरियाणा प्रदेश की प्रभारी श्रीमती नंदा डगला भी स्वागत किया।जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की।श्री बिष्ट ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली से विश्व में भारत का विशिष्ट स्थान बन गया है ये हम सभी के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिये हम सभी को मिलजुलकर काम करना होगा और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान देना होगा।बैठक का संचालन जिलामहामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट व ललिल मोहन दोसाद ने संयुक्त रुप से किया।मन की बात पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा ललित मोहन दोसाद महासम्पर्क अभियान के संयोजक ने आगामी 30 मई से शुरु होने वाले महासंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौपी।बैठक मे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रवि रौतेला, लता बोरा,सुभाष पाण्डेय,राजीव गुरुरानी,वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह भंडारी, सुभाष मल्होत्रा,वंशी लाल कक्कड़ ,पूर्व प्रदेश मंत्री गंगा बिष्ट ,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी किरण पंत,ओ.बी.सी मोर्चा प्रदेश सदस्य अजय वर्मा,नरेन्द्र आगरी,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ,जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,आनन्द डंगवाल,मीना भैसोडा़,बीना नयाल,प्रकाश भट्ट ,जिला मंत्री संजय डालाकोटी,वंदना आर्या,महेश बिष्ट,दीपक साह कन्नू,गोपाल बिष्ट,देवशीष नेगी,मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,आई.टी.जिला संयोजक गोविन्द मटेला,सोशल मिडिया प्रभारी कृपाल बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी निखिल टम्टा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोधन सिंह भैसोडा ,बलवंत सिंह देवड़ा, रूप सिंह बिष्ट ,कविंद्र पांडे ,डॉक्टर इंदु प्रभा जोशी, राधिका जोशी ,निर्मला जोशी, देवेंद्र सत्यपाल ,कृष्ण बहादुर ,मंडल अध्यक्ष अमित शाह मोनू ,भीम सिंह बिष्ट ,कुंदन सिंह नगरकोटी ,प्रदीप नगरकोट,भूपाल सिंह परिहार, हरि प्रसाद, लक्ष्मण सिंह डशीला,मंगल सिंह रावत ,प्रेम सिंह लटवाल ,रूप सिंह बिष्ट ,अजय वर्मा ,सुंदर सिंह मटियानी,महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र चंद्र जोशी,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजा खान,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जीवन नाथ गोस्वाम,अर्जुन बिष्ट,लता पांडे, पूरन सिंह भंडारी ,जगदीश चंद्र तिवारी, रविंद्र खोलिया ,रोहित वर्मा,अजय वर्मा, शंकर मनराल ,मनीष बिष्ट, सुंदर मटियानी ,देवेंद्र सिंह मेहरा ,प्रकाश सिंह बिष्ट ,नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
