अल्मोड़ा-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी के आज अल्मोड़ा सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात सर्किट हाउस में श्री साह के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री से अल्मोड़ा के विकास के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अमित शाह मोनू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इस सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड नित विकास के नए आयामों को छू रहा है। प्रदेश में विकास कार्यों में काफी तेजी आई है। युवाओं के हित में भाजपा सरकार काफी सराहनीय कदम उठा रही है ।महिला सुरक्षा को लेकर भी सरकार काफी गंभीर हैं।पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालो में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के साथ महामंत्री अर्जुन बिष्ट,अजय वर्मा,धीरज बोरा,मनीष जोशी, सुनील बिष्ट, लोकेश कालाकोटी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *