ताकुला-ब्लाक कांंग्रेस कमेटी ताकुला की एक बैठक ब्लाक अध्यक्ष कैलाश लोहनी की अध्यक्षता में आहूत की गयी जिसमें क्षेत्र और विधानसभा की समस्याओं पर चर्चा की गयी।बैठक में कांंग्रेस संगठन की मजबूती,बूथ कमेटियों के गठन आदि पर चर्चा की गयी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांंग्रेस कार्यकर्ता वर्तमान भाजपा सरकार की असफलताओं को लेकर गांव गांव तक जाएंगें।बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व कांंग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।बैठक में प्रत्येक बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी।प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर कमेटियों का गठन करने पर सर्वसहमति जताई गयी।साथ ही भाजपा सरकार पर महंगाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया गया।इस पर गहन चिन्ता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाना होगा ताकि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बन सके और उत्तराखंड के सभी वर्ग के कार्यों,विकास कार्यों,जनकल्याणकारी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ किया जा सके जिसका लाभ सभी तक पहुंच सके।बैठक में कैलाश चन्द्र लोहनी,सुनील आर्या,तारादत्त लोहनी,ललित लोहनी,संतोष लोहनी,मनोज लोहनी,सागर तिवारी,दीवान राम,मनोज कुमार,राजू आर्या,विपिन लोहनी,कमल लोहनी,कुंवर राम,शोभन राम,बसन्त कुमार,भुवन लोहनी,शेखर कर्नाटक, सोहन कुमार,जीवन राम,विनोद कुमार,जगदीश राम,ललित कुमार,रमेश राम,कमल राम,वीरेन्द्र कुमार,माया देवी,सुनीता लोहनी,ऊमा देवी,कमला देवी,सरस्वती देवी,भगवती देवी,राधा आदि शामिल रहे।इस अवसर पर तारादत्त लोहनी,ललित मोहन लोहनी,संतोष लोहनी,मनोज लोहनी,सागर तिवारी, दीवान राम,राजू आर्या ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
