अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए आज वट सावित्री का व्रत रखा। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और सुख समृद्धि की कामना की।पूरे शहर में जगह जगह महिलाओं ने सामूहिक पूजा अर्चना की।शुक्रवार को श्रंगार करने के बाद कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों में सजीधजी महिलाएं मंदिर पहुंची और विधि विधान के साथ पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की।महिलाओ ने एक दूसरे को वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं दी।मंदिरों में भी सुबह से ही महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया।
