अल्मोड़ा-पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पतंजलि योग पीठ शाखा अल्मोड़ा के पतंजलि भारत युवा जिला प्रभारी कमल कुमार बिष्ट,पतंजलि किसान समिति के राज्य प्रभारी जसोद सिंह बिष्ट के प्रयास से पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आज शुभारंभ हुआ।आज दीप प्रज्वलित कर प्रातः काल 5:15 से विधिवत निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अध्यक्ष विकास समिति ढूंगाधारा अल्मोड़ा के द्वारा किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता का स्वागत करते हुए राज्य के पतंजलि किसान समिति राज्य प्रभारी जसोद सिंह बिष्ट द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीवान सिंह बिष्ट को बेज अलंकृत कर सम्मानित किया गया।कुमारी हेमंती बोरा,अन्नत बिष्ट,योग प्रशिक्षक गणों,योग साधकों द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों का स्वागत सम्मान किया गया।
योग शिविर के माध्यम से जन-जन को योग से जोड़,योग एवं प्राणायाम के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हुए सबको स्वस्थ निरोग बनने का मूल मंत्र और नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित करने का उद्देश्य लेकर यह भारत स्वाभिमान पतंजलि,योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम को जिला शाखा अल्मोड़ा युवा जिला प्रभारी अल्मोड़ा के प्रयासों से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया है।जिसमें योग और प्राणायाम के विशेषज्ञों द्वारा जसोद सिंह बिष्ट एवं उनकी अनुभवी टीम के द्वारा योग शिविर में रोगानुसार आसन प्राणायाम की क्रियाएं सिखाई जा रही है। जैसे कमर दर्द,कंधे गर्दन का दर्द,उच्च रक्त चाप,मधुमेह आदि रोगों को योग, आसन,प्राणायाम के अभ्यास के द्वारा दूर करने के उपाय साथ ही साथ शारीरिक,मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक (चेतना )की जागृति हेतु प्रयास एवं जागरूक व जागरूकता का प्रयास निशुल्क योग शिविर के माध्यम से दिया जा रहा है।दूंगा धारा मोहल्ला,पूर्व पोखर खाली एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से अनेकों महिलाओं, पुरुष एवं युवा,बच्चों ने इस शिविर में प्रतिभाग कर योग व प्राणायाम की विधि सीखी।भारी संख्या में बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कर जन-जन को योग और निरोग का नारा और इस संकल्प को सार्थक करने के उद्देश्य से एक सार्थक पहल व प्रयास युवा प्रभारी जिला अल्मोड़ा कमल कुमार बिष्ट एवं उनके सहयोगियों ,योग साधकों विशेषज्ञों के द्वारा किया गया।आयोजन कर्ता,सहयोगी दल मे छात्र एवं प्रशिक्षक कुमारी हेमंती बोरा,अन्नत बिष्ट (योग छात्र) एस.एस.जे.विश्वविद्यालय व शिक्षाविद योग साधक मनोज बजेठा,अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,वर्षा मेहता,अनु कुमारी,जया बिष्ट,अंशिका बिष्ट,लक्षिता,मयंक पिलखवाल,मयंक गैड़ा,सार्थक जोशी,लोकेश मेहता,वेदांश सिराड़ी,नीमा नगरकोटी,पतंजलि किसान समिति के जिला प्रभारी भूपेंद्र बल्दिया, श्रीमती माया भोज,प्रज्ञा कठायत,जया बिष्ट,भूमि तिलाड़ा,श्रीमती सिराडी सहित अनेकों योग प्रेमियों व आम जनमानस, महिलाओं बुजुर्ग जनों के साथ साथ युवा बालक /बालिकाओं छोटे बच्चों आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और योग, अध्यात्म,प्राणायाम का अभ्यास कर समझने की कोशिश करते हुए इसका लाभ उठाने का प्रयास किया।योग प्रशिक्षक कुमारी हेमंती बोरा एवं अनंत बिष्ट योग प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को अलग-अलग आसनों का अभ्यास कराया। श्रीमती माया भोज योग साधक,श्रीमती तुलसी सिराड़ी महिला जिला संगठन मंत्री पतंजलि योग समिति योग विशेषज्ञ ने योग के एवं प्राणायाम के विभिन्न लाभों को बताते हुए अलग अलग क्रियाओं के द्वारा उपचारों की विधि को बताते हुए जसोद सिंह बिष्ट योग गुरु द्वारा आज के निशुल्क योग शिविर कार्यक्रम में ढूंगा धारा एवं पूर्वी पोखर खाली व सीमावर्ती क्षेत्रों से आए विभिन्न प्रतिभागियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न क्रियाओं द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया और विधिवत नियमित अभ्यास करने का संकल्प लेते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।कमल कुमार बिष्ट जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि अल्मोड़ा ने सभी का स्वागत कर योग को अपने जीवन में नियमित अभ्यास करने और दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए सभी को स्वस्थ और निरोग रहने के उपाय बताने आए योग‌ साधकों और प्रतिभागियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही योग के लिए इस शिविर में प्रातः काल 5:15 से 7:00 तक प्रशिक्षण दिया गया और साथ ही जानकारी दी दिनांक 20 मई 2023 से प्रातः काल और सांय काल दोनों समय योग प्रशिक्षकों द्वारा निशुल्क योग शिविर का आयोजन कर इस पांच दिवसीय योग शिविर को संचालित किया जाएगा।योग का सांय कालीन समय 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा।जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि अल्मोड़ा कमल कुमार बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए आयोजन मंडल के निर्णय को बताया।साथ ही कमल कुमार बिष्ट ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में योग स्थल रामलीला ग्राउंड ढूंगाधारा एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के स्पोर्ट्स हॉल में प्रतिभाग हेतु योग शिविर मे पहुंचने की अपील की।इसमें अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का और स्वस्थ और निरोग रहने का संकल्प लेने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *