अल्मोड़ा-थाना सल्ट में पंजीकृत एफआईआर न0- 20/2022, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गजेन्द्र सिंह काफी लम्बे से फरार चल रहा था।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मा0न्यायालय से वारंट प्राप्त कर थाना सल्ट पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन करते हुए दिनांक- 16.05.2023 को अभियुक्त गजेन्द्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भवानी पर थाना भगत पुर जनपद मुरादाबाद को कोसी रोड अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद,एसआई मनोज कुमार, थाना सल्ट, कानि0 देवेन्द्र सिंह, थाना सल्ट,कानि0 पवन थ्वाल, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा,कानि0 वीरेन्द्र सिंह, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *