अल्मोड़ा-यूथ कांंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय इन दिनों वाल पेंटिंग अभियान चलाकर सरकार की असफलताओं को दीवारों पर उकेरने का काम कर रहे हैं।उनके द्वारा क्वारब से अल्मोड़ा की ओर को वाल पेंटिंग की जा रही है।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार महंगाई,बेरोजगारी और विकास के मुद्दे पर पूरी तरह असफल साबित रही है।उन्होंने कहा कि एक करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने का वादा करने वाली इस भाजपा सरकार में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है और ये सरकार खुद की पीठ थपथपाने में व्यस्त है।उन्होंने कहा कि आज आम जनता महंगाई से त्रस्त है।पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ ही रसोई गैस में भी लगातार मूल्य वृद्बि की जा रही है जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि अच्छे दिन और विकास का हो हल्ला करने वाली भाजपा सरकार केवल विकास का नारा ही देती रह गयी।इस सरकार में ना ही जनता को विकास देखने को मिला और ना ही अच्छे दिन।उन्होंने कहा कि आज इस सरकार के काले कानूनों के खिलाफ देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या होगा?प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने कहा कि वह अपनी वाल पेन्टिगों के माध्यम से इस सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और आगे भी उनकी मुहिम जारी रहेगी।