अल्मोडा-श्रीमती रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग/गंदगी करने वालों व यातायात नियमों के उल्लंघन पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 14.05.2023 को ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक/पर्यटक व धार्मिक स्थलों के आस- पास शराब पीकर हुडदंग करने और गंदगी करने पर 70 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 17,250 रुपये जुर्माना वसूला गया तथा चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 136 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 68, 000 रूपये जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *