अल्मोड़ा-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने बुद्धवार को जागेश्वर विधानसभा में लमगड़ा मंडल के जैंती (सालम)में चल रही दिन की रामलीला में अपना प्रतिभाग किया।रामलीला मंचन में श्री राम भक्तों को सम्बोधित कर भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की अपील की तत्पश्चात बरम,बाराकोट आदि गाँवों में स्थानीय जनता के सुख दुःख में शामिल होकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में अवगत कराया एवं स्थानीय जनता की समस्याये जानकर निदान हेतु संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की।कार्यक्रम में श्री पाण्डेय के साथ लमगड़ा विकास खंड के ब्लाक प्रमुख विक्रम बगड़वाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडेय,मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,सोशल मीडिया प्रभारी जागेश्वर विधानसभा शंकर नगरकोटी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हयातधौनी,क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनीश अधिकारी,पूर्व ग्राम प्रधान कुन्दन बिष्ट,मीडिया प्रभारी रमेश बोरा,बची सिंह बिष्ट,पान सिंह,डूंगर सिंह,बोरा जी,राजन सिंह नेगी,प्रकाश जोशी,किशन अधिकारी,तारा बजेठा,दीपक सिजवाली,गोलू पांडेय,प्रकाश धानक,नंदन नगरकोटी,हयात नेगी,दीवान नेगी सहित अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्तागण व स्थानीय जनता शामिल रही।
