जागेश्वर-विगत दिनों जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगड़ा के ग्राम रालाकोट में पिछले एक वर्ष से बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने का प्रकरण सामने आया था।इस विषय को प्राथमिकता के साथ कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतपाल ने उठाने का कार्य किया और ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर आंदोलन तक की चेतावनी दे दी।श्री सतवाल ने इस मुद्दे को बयान जारी कर समाचार पत्रों में प्रमुखता से उठाया एवं अधिकारियों से वार्ता की तथा दिनांक 14 मई को नया 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया।श्री सतवाल ने बताया कि विद्युत का नया ट्रांसफार्मर लगने से सभी ग्रामीणों को लो वोल्टेज से निजात मिलेगी।साथ ही जो बिजली की वोल्टेज नियत नही थी उस समस्या से भी राहत मिलेगी।श्री सतवाल ने कहा कि उनके द्वारा इस तरीके के जनहित के और भी कई मुद्दों को लगातार उठाने का कार्य किया जाएगा।एक सेवक के रूप में वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के सामने उठाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार विकास कार्यों की गति कम होने से क्षेत्र में उदासीनता का माहौल बना है।विद्युत ट्रांसफार्मर की मांग को उठाने एवम उसका निदान कराने पर ग्रामीणों ने दीवान सतवाल का आभार जताया। आभार जताने वालों में सरपंच माया देवी, सरपंच तारा देवी,पूर्व सरपंच पान सिंह, दीवान सिंह,गोविंद सिंह, मोहिनी देवी,प्रेमा देवी,मोहन सिंह,गंगा सिंह, राजन सिंह,मदन सिंह,चंदन सिंह,बलवंत सिंह,गोविंद सिंह, रेखा देवी, नीमा देवी, कलावती,गंगा देवी, प्रताप सिंह,लक्ष्मण सिंह, नीमा देवी,रेखा देवी,डीकर सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
