अल्मोड़ा-आज पाताल देवी भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिला प्रभारी महिला व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या,प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पन्त,महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश गुरुरानी उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा ने व संचालन लता पांडे ने किया।मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने महिलाओं को प्रथम बैठक के आयोजन की बधाई दी व आने वाले लोक सभा चुनाव में सभी को एक जुट होकर चुनाव के अभी से माहौल की तैयारी में जुटने को सुझाव दिए।इससे पहले भी महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज अवॉर्ड से समाज में काम करने वाली महिलाओं को पुरुस्कृत किया था।इसके अलावा वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी सभी मंडल अध्यक्षों एवम जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले चुनाव में कमर कसने व सभी महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।इनके अलावा जिला प्रभारी महिला दीपा आर्या व महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश गुरुरानी ने भी एक जुट होकर चुनाव में अभी से लगने के सुझाव दिए।आज के कार्यक्रम में प्रदेश कारयकारिणी सदस्य मोहिनी कनवाल ,पूनम पालीवाल, लता पांडे,जिला कार्यकारिणी सदस्य चम्पा पांडे, जिला उपाध्यक्ष प्रीति गोस्वामी, तारा जीना,प्रेमा बिष्ट,जिला महामंत्री रेखा ,बबीता तिवारी, उषा शर्मा,पुष्पा, आशा रावत, ऊषा आर्या ,बबीता, कोषाध्यक्ष गीता जोशी,दीप्ति पवार,सीमा आर्या ,हीरा कनवाल,जिला आईटी प्रमुख गोविंद मेटला,मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,ओबीसी अध्यक्ष अजय वर्मा ,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के राजा खान, नगर महामंत्री मनोज जोशी सहित समस्त ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,बसोली,जागेश्वर,मजखली, भेसियाछाना,सल्ट,हवालबाग, स्याही देवी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।आज के सफल आयोजन के लिए एवम सभी के सहयोग के लिए महिला मोर्चा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *