अल्मोड़ा -आज जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा बाजार चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी की।कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की जीत पर सभी कांग्रेसजनो ने मिष्ठान वितरण किया और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखने लायक था तथा पूरा लमगड़ा चौराहा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दीवान सतवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।श्री सतवाल ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की नहीं बल्कि जनता की जीत है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार से आज जनता परेशान है और इसका जवाब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाकर दे दिया है।डबल इंजन की सरकार अपने किए वादों पर खरी नहीं उतरी है।आज भाजपा सरकार में महंगाई,बेरोजगारी,गरीबी का चार्ट उन्नति कर रहा है।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत,जिला महामंत्री दीवान सतवाल,न्याय पंचायत अध्यक्ष पूरन पांडे, प्रभारी मल्ला सालम रमेश बिष्ट,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज नगरकोटी,पूर्व प्रधान मोहन नगरकोटी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल मेर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मलाणा,पूर्व प्रधान बची बोरा,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य/अध्यक्ष व्यापार मंडल दीपक फर्त्याल, मुकेश पांडे, महेंद्र रावत,पुष्कर फर्त्याल ,बची बिष्ट,प्रेम मलाड़ा,दीपक नगरकोटी, सचिन बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रमोद बोरा,देवीदत्त पांडे, गोपाल रावत, गोपाल राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *