बागेश्वर-आज प्रथम बार बागेश्वर आगमन पर विकास नेगी एन एस यू आई प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड का कांग्रेस कार्यालय में एन एस यू आई,युवा कांग्रेस,कांग्रेस,महिला कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में जल्द ही जिलाध्यक्ष व प्रदेश कमेटी की नियुक्ति होनी है।जिसके लिए आज बागेश्वर में एन एस यू आई कार्यकर्ताओ से वार्ता करने पहुंचे है और जल्द ही एन एस यू आई प्रदेश में उग्र जन आंदोलन करेगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव भी करेगी।इस अवसर पर कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि एन एस यू आई पूरी तरह से मजबूत है और इस वर्ष बागेश्वर जिले के सभी कॉलेज में एन एस यू आई प्रत्याशी लड़ाए जायेंगे और सभी विजय रहेंगे।कार्यक्रम में ललित फर्सवान पूर्व विधायक कपकोट,भगत डसीला जिलाध्यक्ष कांग्रेस,राजेंद्र टंगरिया पूर्व राज्य मंत्री,देवेन्द्र परिहार पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत,गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,गोपा धपोला जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,रणजीत दास पीसीसी सदस्य,सुनील पाण्डे नगर अध्यक्ष कांग्रेस,दर्शन जोशी छात्र संघ कोषाध्यक्ष,रोहित खैर,संजय जोशी,रिजवान खान,खालिद हुसैन,अनवर,फिरोज खान,ललित गोस्वामी, गैरी परिहार,प्रकाश वाचमी,गोविंद चंदोला,कमल कोहली, संस्कार भारती,जीवन धपोला,राजू पांडे,वरुण लूथरा,जयसूर्या,लक्ष्मी ध्रमसत्रू,दयाल मेहरा,दिनेश मेहता,तनुजा कोहली,हेमा देवी,लवदीप,रुद्रा पांडे,महेश पंत आदि मौजूद रहे।
