अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल द्वारा आज एक बैठक आहूत की गई जिसमे तय हुआ कि आगामी 21 मई रविवार को नगर के समस्त व्यापारियों और आम जनता को साथ लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की जाएगी जिसमे नगर पालिका द्वारा व्यापारियों से जबरन वसूले जा रहे यूजर चार्ज,नगर में बेतहाशा बड़ रहे आवारा पशुओं,बंदर,गाय ,कुत्ते आदि से जनता को हो रही परेशानी को लेकर चर्चा होगी।बैठक में सभी के विचारो पर विचार विमर्श करके किस तरीके से इन समस्याओं से जनता को छुटकारा मिले इस पर आगामी रूप रेखा तैयार की जाएगी।इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि नगर में समस्याओं का अंबार है।परंतु नगर के प्रतिनिधि लगातार जनता की अनदेखी कर रहे है। उन्होंने कहा कि बंद कमरे मे बैठ कर यूजर चार्ज तो जनता पर थोप दिया जा रहा है परंतु जनता को हो रही परेशानियों पर इन जनप्रतिनिधियों की कोई जवाब देही नही है।उन्होंने बताया कि इस बैठक में नगर से जुड़ी अन्य और भी समस्याओं पर विचार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार नगर पालिका के माध्यम से जनता से टैक्स वसूलना चाहती है तो उसे हमारी समस्याओं का भी निराकरण करना होगा।उन्होंने आगे कहा कि लगातार इन समस्याओं के कारण नगर की जनता और व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है और कोई भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर रहा है।बंदरों के कारण बुजुर्ग,बच्चो और महिलाओं का अकेले छत और रास्तों पर जाना मुश्किल हो गया है।उन्होंने इस खुली बैठक में नगर के समस्त व्यापाररियो और जनता से भी उपस्थित रहने की अपील की।
