अल्मोड़ा-आज मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं के बीच अलग-अलग वर्गों में विभाजित कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल समिति में भूपेंद्र सिंह बल्दिया समाजसेवी व शिक्षाविद,कुमारी हेमंती बोरा योग की प्रशिक्षक एवम श्रीमती ममता त्रिपाठी शिक्षिका मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा रही।प्रतियोगिता का आयोजन मानस पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में अभिभावक गण आमंत्रित अतिथि जन एवं दर्शक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में निम्नलिखित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।जिसमे कक्षा नर्सरी के कृतिका , वेदाक्षी पंत,हर्षी,निकुंज कर्नाटक,कक्षा एल.के.जी दक्षित बिष्ट,कक्षा यू.के.जी काव्या राणा,नैना यादव, जीया मेहरा,राध्या सिंह,मानवेंद्र प्रताप सिंह,मनिक बिष्ट,अन्नाया त्रिवेदी,
कक्षा एक तन्मय मेहता,वर्तिका डोलिया, भावना पांडे,दीपिका गैड़ा,मनविता पंत, याशिता तिवारी,लतिका जमयाल,चितार्थ,
व कक्षा दो जितेंद्र,स्मृति,दक्षेश,प्रणील, मान्यता,आदित्य,रियांश भट्ट
उपरोक्त प्रतिभागियों में अपना शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।प्रतियोगिता के दौरान मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षक एवं शिक्षिका गणों ने प्रतियोगिता को आयोजित करने में अपना अमूल्य सहयोग दिया।जिसमें श्रीमती अनीता नेगी,श्रीमती रंजना भंडारी,श्रीमती उमा पूना,श्री जगदीश अधिकारी,श्री अनंत बिष्ट,श्रीमती रीता बिष्ट,कुमारी साक्षी कांडपाल,श्रीमती नीमा मेहता आदि ने आयोजन का हिस्सा बन आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है।क्लास नर्सरी में प्रथम स्थान पर वेदाक्षी पंत,द्वितीय स्थान पर निकुंज कर्नाटक एवम तृतीय स्थान पर हर्शी रहे।क्लास एलकेजी में प्रथम स्थान पर दक्षित बिष्ट,क्लास यूकेजी में प्रथम स्थान पर राध्या सिंह,
द्वितीय स्थान पर भुविका बिष्ट एवम तृतीय स्थान पर नैना यादव रहे।क्लास फर्स्ट में प्रथम स्थान पर वर्तिका डोलिया,द्वितीय स्थान पर भावना पांडे एवम तृतीय स्थान पर चितार्थ भदोला रहे।क्लास सेकंड में प्रथम स्थान पर स्मृति जोशी,द्वितीय स्थान पर मानविता पंत एवम तृतीय स्थान पर दक्षेश जोशी रहे।सांत्वना पुरस्कार पाने वालो में कृतिका, जिया ,दीपिका,प्रणील शामिल रहे।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने बताया इस तरह के आयोजन कराने के पीछे मुख्य उद्देश( छात्र छात्राओं) का सर्वांगीण विकास करना,उनकी छिपी प्रतिभा को निखारना एवं उचित मंच प्रदान करना है।प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की स्तुति कर दीप प्रज्वलित कर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट एवं अतिथि गणों द्वारा सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया और सुंदर ढंग से प्रतियोगिता का आगाज किया गया।भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
