अल्मोड़ा-विगत दिवस नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे नगर क्षेत्र में सी सी टी वी कैमरे लगाने की मांग की जिससे पूरे नगर क्षेत्र को सुरक्षा प्रदान हो सके।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही इस पर अमल किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा व्यापार मंडल से आग्रह किया गया कि टूरिस्ट सीजन को देखते हुए नगर में पर्यटक आने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।अतः रोड पर लोडिंग अनलोडिंग प्रातः 8 बजे से पहले की जाए,क्योकि यह बहुत बड़ी परेशानी का विषय बना हुआ है।व्यापार मंडल ने नगर में बन रही पार्किंग स्थल को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह का आभार व्यक्त किया।मुलाकात करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रीतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,सचिव मयंक बिष्ट,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल,अमन नज्जोंन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
