पिथौरागढ़-युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह को अल्मोड़ा जिले के बाद बागेश्वर जिले का भी प्रभारी बनाया है। करन सिंह को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवासन,प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस प्रभारी प्रदीप सूर्या,सह प्रभारी अभय चौहान का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर करन सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस की विचार धारा को जन जन तक पहुचाया है और आने वाले नगरपालिका चुनाव एवम लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए अभी से बागेश्वर में कार्यकताओ के साथ बैठक जल्द लेंगे और साथियों से मुलाकात करेंगे।करन सिंह के प्रभारी बनने पर विधायक मयूख महर,राष्ट्रीय सचिव रिशेंद्र महर,विधायक हरीश धामी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,हरीश रावत, विधायक भुवन कापड़ी,विधायक प्रीतम सिंह,पूर्व विधायक ललित फर्सवान,भगत डसीला,तिरलोक महर,अंजू लुंठी, महेंद्र लुंठी,गुडू खजान,आनद धामी, पारस महर आदि लोगो ने बधाई दी।
