अल्मोड़ा-दिल्ली में आबकारी नीति में घोटाले पर अब सीबीआई की रडार पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।अल्मोड़ा में भी आम आदमी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष दानिश कुरेशी के नेतृत्व में चौहानबाटा पर केंद्र की भाजपा सरकार को कोसते हुए उसका पुतला दहन किया गया तथा कहा कि आज विपक्ष के नेताओं का शोषण किया जा रहा है।2024 में होने वाले लोकसभा में आम आदमी पार्टी के नेताओं को चुनाव लडने से रोकने के लिए भाजपा पर तरह तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही अब आप नेता बर्दास्त नही करेंगे और सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।कार्यक्रम में शामिल जिलाध्यक्ष आंनद सिंह बिष्ट,यूथ विंग जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी,देव सिंग टंगड़िया,नवीन चंद्र आर्य, भागवत आर्य,मुकेश टम्टा,किरण आर्य, अरुण तिवारी,दिनेश कुमार,जीशान अंसारी,रितेश कुमार,राजू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *