अल्मोड़ा-कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा के निधन पर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल रह चुके स्व० बोरा ने कांग्रेस पार्टी में भी राष्ट्रीय स्तर पर महामंत्री से लेकर कोषाध्यक्ष तक अनेकों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।वक्ताओं ने कहा कि स्व० मोतीलाल बोरा का निधन कांंग्रेस पार्टी सहित पूरे देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है।शोक व्यक्त करने वालों में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,तारा चन्द्र जोशी,पारितोष जोशी,राजेन्द्र बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,संजय दुर्गापाल,वैभव पाण्डेय,विनोद वैष्णव,गीता मेहरा,राधा बिष्ट,लीला जोशी,प्रीति बिष्ट,नूर खान,फाकिर खान,राबिन भण्डारी,पंकज काण्डपाल,शेखर पाण्डेय,अमित बिष्ट,प्रेम प्रकाश जोशी,गोपाल चौहान,हर्ष कनवाल, प्रदीप बिष्ट, आनन्द सिंह बगडवाल, हिमांशु मेहता,शरद साह,दीपा साह,हेम तिवारी,महेश चन्द्र,दिनेश पिलख्वाल,किशनलाल, दीपक साह,कार्तिक साह,अम्बीराम, सुरेश परदेशी,मनोज पवार,चन्दन कनवाल आदि शामिल रहे।
