अल्मोड़ा-भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अल्मोड़ा द्वारा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा के नेतृत्व में वाल्मीकि बस्ती धार की तूनी मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों द्वारा स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है,जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है।कार्यक्रम में चिकित्सक के रूप मै डॉक्टर उद्भव डॉक्टर सौरभ,नरेश,रीना, अमित,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह,जिला मंत्री महेश बिष्ट,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष एवं सभासद सौरभ वर्मा, दिशांत पवार,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान,कृष्णबहादुर सिंह, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट भाजयुमो,युवा मोर्चा प्रभारी महेश बिष्ट,नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट प्रकाश बिष्ट,कनक पंत, अमित पवार,भारतेंदु पंत,हेमंत बिष्ट, सागर बिष्ट,पंकज फर्त्याल,युवम वोहरा, आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
