जागेश्वर-शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में लमगडा मंडल के खिरोली, जसकोट,उज्यौला आदि गांवों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकरर्ताओ के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय जनता से मुलाकात की एवम् गांवों में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के साथ बैैठक कर उनकी समस्यायें जानकर निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की व क्षेत्रीय जनता को राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लमगडा विकास खंड के ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,ज्येष्ठ प्रमुख दीवान बोरा,मंडल मंत्री व ग्राम प्रधान उज्यौला शंकर मनराल,ग्राम प्रधान खिरोली हर सिंह नेगी,ग्राम प्रधान बजेठी प्रेम सिंह मेर,ग्राम प्रधान अनरियाकोट देवेन्द्र रावत,पूर्व प्रधान उज्यौला हरीश सिंह,पूर्व प्रधान बैजीटाना प्रेमदा,मेर जी,पूर्व प्रधान खिरोली बलवन्त सांगा,सुन्दर सिंह,शिवराज सिंह,धरम सिहं,जीवन मलाडा सहित ब्लाक के सम्बन्धित कर्मचारी गण व स्थानीय जनता व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
