अल्मोड़ा-आज रविवार को जिला कांंग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय की अध्यक्षता में आहूत की गयी।बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि कांंग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए अब जमीनी स्तर पर बड़ी तेजी से कार्य किया जाएगा।बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करके बूथ स्तर से कांंग्रेस को मजबूत किया जाएगा।जिसके लिए प्रत्येक बूथ में बूथ अध्यक्ष के द्वारा अच्छी संख्या में बूथ कमेटियों का विस्तार किया जाएगा।श्री पाण्डेय ने कहा कि पूरे जिले में बूथ,ब्लाक,नगर स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ कमेटियों की बैठक के लिए तैयारी की जा चुकी है तथा अगले माह से लगातार इन बैठकों को मूर्त रूप दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि बैठकों के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी।इसके अलावा बैठक में कांंग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत किये जाने को लेकर अपने विचार रखे।बैठक में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान,ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल,न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह रावत,पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज,पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल,आनन्द सिंह ऐरी,प्रताप सत्याल,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,जिला महामंत्री अमित बिष्ट,प्रदीप सिंह बिष्ट,सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,वरिष्ठ कांंग्रेसी प्रताप सत्याल,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,आनन्द सिंह बगडवाल,जिला संगठन मंत्री शेखर चन्द्र पाण्डेय,कुन्दन लटवाल,जिला सचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट,जिला सचिव हिमांशु मेहता,अनुशासन समिति अध्यक्ष एडवोकेट कुन्दन सिंह भण्डारी,आई टी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव शरद चन्द्र साह,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, दीपा साह,हेम चन्द्र तिवारी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,एडवोकेट महेश चन्द्र,मोहन सिंह नगरकोटी,पूरन पाण्डे,दीवान राम,सतीश पाण्डे,हीरा भाकुनी,लक्ष्मण सिंह ऐठानी,संदीप बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल,चन्द्र प्रकाश जोशी,देवेन्द्र बिष्ट, नरेन्द्र बनौला,मनोज रावत,पूरन पाण्डे,प्रदीप बिष्ट अमर,जगदीश पाण्डे,पूरन सुप्याल,राधा बिष्ट,दीपा साह,राबिन भण्डारी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।