अल्मोड़ा-नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्रीमती रचिता जुयाल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी व एसओजी/एएनटीएफ टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ दिनांक 27.02.2023 की प्रातः थाना क्षेत्र बाड़ेछीना तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK-01-D-0442 आल्टो कार को रोककर चैक करने पर चालक दीपक सिंह नेगी के कब्जे से 17 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए वाहन कार को सीज कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक की गई है।मामले में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि अभियुक्त बाड़ेछीना की ओर से अवैध शराब कार में भरकर धौलछीना के आस-पास के गाँवों में ऊँचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ले जा रहा था चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया।गिरफ्तार अभियुक्त दीपक सिंह नेगी उम्र 21 वर्ष पुत्र किशन सिंह नेगी निवासी खिरोली थाना लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा है।बरामदगी में 17 पेटी अवैध अग्रेजी शराब मैकडवल रम बरामद हुई है जिसकी कीमत एक लाख पन्द्रह हजार रुपये है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार,एएसआई गोकुल प्रसाद थाना धौलछीना,हे०कानि०प्रकाश थाना धौलछीना,हे०कानि० धीरेन्द्र बड़ाल थाना धौलछीना,कानि० दिनेश पपोला थाना धौलछीना शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *