अल्मोड़ा-रविवार को हिन्दू सेवा समिति अल्मोड़ा द्वारा हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में अध्यक्ष अजीत कार्की ने कहा कि पिछले 8 साल से इस शोभा यात्रा का आयोजन होते आया है और इस साल इसको और भव्य रूप दिया जाएगा। 22 तारीख को प्रातः 11 बजे से यात्रा का शुभारंभ सिद्ध नौला से किया जाएगा।यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए नंदा देवी मे समाप्त होगी।बैठक में अलग अलग क्षेत्रों में समिति की शाखा खोलने पर भी चर्चा की गई।नव वर्ष के आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति के सभी सदस्यों से राय ली गई और यह निर्णय लिया गया कि भव्य आयोजन की तैयारी में नगर क्षेत्र के सभी सांस्कृतिक दलों को प्रतिभाग कराया जाएगा और बाहर क्षेत्रों से भी कुछ टीम बुलाई जाएंगी।ग्रामीण क्षेत्रों के दलों को भी इस यात्रा में जोड़ा जाएगा।बैठक में समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की,सचिव कमल साह, पूर्व सचिव दीपक साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा,समिति के संरक्षक आशीष वर्मा, सुशील साह,दर्शन रावत,भैरव गोस्वामी, हरीश कनवाल,नवीन बिष्ट,राबिन भंडारी, अमित साह मोनू ,वैभव पांडे,गोविंद मटेला,अशोक गोस्वामी,गगन जोशी, पवन कुमार साह,अर्जुन बिष्ट,दीपक साह, कृष्णा बहादुर,गोपाल चम्याल,प्रीतेश पांडे, अमन नज्जोंन,नरेंद्र कुमार,विक्की,राहुल अधिकारी,संजय,विकास कन्नोजिया,दीपू लोहनी,मुकेश जोशी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *