अल्मोड़ा-मन की बात के कार्यक्रम के 98 एपिसोड में आज अल्मोड़ा नगर के सभी बूथों पर कार्यक्रम को सुना गया।इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मिलन चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।मन की बात कार्यक्रम एपिसोड में प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड के लोक गायक पूरन सिंह के लोक गायकी का प्रेरणादायक विचार रखा तथा देश के विभिन्न भागों में संस्कृति का संरक्षण कर रहे लोगों का जिक्र किया जो कि आम जनमानस के लिए प्रेरणादायी रहा।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू) ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जन जागृति अभियान का चला रहे हैं तथा सामाजिक चेतना के अनछुए पहलुओं को जनता के सामने रख रहे हैं।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू),प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट,नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान,जिला आईटी संयोजक गोविन्द मटेला,कृष्ण बहादुर सिंह,प्रयाग जोशी,अभिषेक जोशी,अशोक गोस्वामी, आशीष गुरुरानी,शुभम रौतेला,पीयूष कुमार,रमेश लाल,दिशांत पवार,कमलेश तिवारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना तिवारी आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *