अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नकल विरोधी कानून पारित होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अल्मोड़ा के युवाओं द्वारा बाइक रैली एवं गोष्ठी का आयोजन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व प्रदेश मंत्री अल्मोड़ा जिला प्रभारी रोहित ओझा की विशेष उपस्थित रही।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी,प्रदेश मंत्री रोहित ओझा,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला मंत्री महेश बिष्ट,नगर अध्यक्ष भाजयुमो चंदन बहुगुणा,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित शाह,पूर्व सभासद मनीष जोशी,नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट,प्रकाश बिष्ट,मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, सुन्दर मटियानी,लोकेश कालाकोटी,महेश नयाल देवाशीष नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
