कपकोट-आज विधानसभा क्षेत्र कपकोट में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट में फलों का वितरण भी किया गया।इसके पश्चात् पी डब्ल्यू गेस्ट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया एवं उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की गयी।इस अवसर पर शिखर मण्डल अध्यक्ष गणेश सुरकाली,ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख हरीश मेहरा,महामंत्री कपकोट भुवन गढ़िया,ग्राम प्रधान लीली सुरेन्द्र गढ़िया,गोविन्द कपकोटी,नरेन्द्र गढ़िया,जगदीश शाही,भानु गढ़िया,जगदीश सुरकाली,जगदीश गढ़िया,महिपाल ऐठानी,गोविन्द कपकोटी आदि उपस्थित रहे।
