अल्मोड़ा-सोमवार को दौलाघट में भाजपा मंडल स्याही देवी की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल द्वारा की गई और कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ललित तिवारी एवं देवेंद्र सिंह मेहरा द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,मंडल के प्रभारी प्रकाश भट्ट,जिला सोशल मीडिया संयोजक कृपाल सिंह बिष्ट का मंडल महिला मोर्चा की बहनों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया गया तदोपरान्त दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।मुख्य वक्ता के रूप में ललित लटवाल व मंडल प्रभारी प्रकाश भट्ट के ओजस्वी विचारों व दिशा निर्देशों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।जिला संयोजक कृपाल सिंह बिष्ट द्वारा मंडल के पदाधिकारीयों को संबोधित कर सोशल मीडिया एवं डाटा प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा पटल है जिसमें सरकार द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी सूचना जन जन तक पहुंचाना बेहद आसान हुआ है और कोरोना काल में सोशल मीडिया ही एक ऐसा साधन बनकर सामने आया जिसके द्वारा पूरे भारतवर्ष के साथ साथ विश्वभर में सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को लेकर जनता को जागरुक किया गया और वह सफल भी हुआ।जिसके साथ ही कार्यसिमिति में मंडल कार्यकारणी के साथ साथ मोर्चो के मंडल अध्यक्ष एवं जेष्ठ श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
